उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दरियापुर गाँव में खेत में काम करने गये युवक को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के दरियापुर गांव निवाासी धिरराज का 37 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार अपने खेतो में पानी देखने गया था। तभी जहरीले साँप ने उसे काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब परिजनों को हुयी तो तुरन्त उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!