उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा सोलर पैनल को चोरी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 04.08.2026 को थाना खागा पर वादी श्री रघुनाथ सहाय पुत्र स्व0 चन्द्रशेखर प्रसाद नि0 ग्राम हरदो(उत्तरी थोक) थाना खागा जनपद फतेहपुर द्वारा तहरीरी सूचना दी कि दिनांक 04.08.2026 को दोपहर एक बजे हम लोग घर पर नही थे उसी समय मेरे गांव का नरेन्द्र सिंह उर्फ लोलर पुत्र श्री हरिश्चन्द्र सिंह छत लगी मेरी दो सोलर पैनल की चोरी कर ले गया । इस संबंध में थाना खागा पर मु0अ0सं0 310/26 धारा 303(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खागा के नेतृत्व में थाना खागा पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.08.2026 द्वारा मु0अ0सं0 310/26 धारा 303(2) BNS थाना खागा की विवेचनात्मक कार्यवाई प्रभावी सुरागसी-पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना पर उक्त घटना से सम्बन्धित आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ लोलर पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी हरदो खागा कोतवाली उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो सोलर पैनल बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आरोपी को आवश्यक विधिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

