उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण करने के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.08.2026 को थाना खागा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 202/2026, धारा 137(2)/87 बी0एन0एस० से संबंधित अभियुक्त साहिल पुत्र रफ्सैन निवासी खेमकरनपुर खागा कोतवाली उम्र करीब 22 वर्ष को सतनरैनी मोड खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आपको बताते चले कि उक्त अभियोग से संबंधित अपहृता की बरामदगी दिनांक 05.08.2026 को सकुशल की जा चुकी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

