उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की थरियांव थानां पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का खुलाशा करते हुए चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी की 12 अदद बैटरी, 01 अदद एलईडी टीवी व 01 अदद एलसीडी टीवी बरामद किया गया। थरियांव थाना पर वादी नरेन्द्र कुमार कार्यालय अध्यक्ष द्वारा तहरीरी सूचना दी कि रात्रि में हसवा स्थित प्राथमिक विद्यालय की दीवार एवं खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के अन्दर प्रवेश कर बैटरी, इन्वर्टर, डीवीआर, एलईडी एवं एलसीडी टीवी आदि सामान चोरी कर लिया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना थरियांव पर मु0अ0सं0 204/2026 धारा 331 (4)/305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण की तलाश एवं बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। वही सुल्तानपुर घोष- दिनांक 03.08.2026 को थाना सुल्तानपुर घोष पर वादी घनश्याम पुत्र रमेश रैदास निवासी ग्राम सैदपुरा मजरे खरगूपुर बरगला थाना सुल्तानपुर घोष द्वारा तहरीरी सूचना दी कि बीती रात्रि को मौर्य आइसक्रीम फैक्ट्री के सामने मैं अपना ई-रिक्शा वाहन संख्या UP 71 BT 3328 खड़ी करके रात्रि में चार्जिंग पर लगा रखा था सुबह करीब 3.30 बजे मेरी नींद खुली तो देखा मेरी ई-रिक्शा की पाँचो बैटरी अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ली है। इस सूचना पर थाना सुल्तानपुर घोष पर मु0अ0स0 105/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी थरियांव के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाई के दौरान थाना थरियांव पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.08.2026 को रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर पक्का तालाब हसवा जाने वाले मार्ग के पास आर्टिका वाहन संख्या UP77 AS 4110 में चोरी का सामान लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे अभियुक्तगण वारिश, नवी कादरी, आदर्श यादव, अरमान एवं गोरे को गिरफ्तार किया गया। वाहन की तलाशी में 12 अदद इस्तेमालशुदा बैटरियां, 01 अदद एलईडी टीवी 43 इंच एवं 01 अदद एलसीडी टीवी बरामद हुए। बरामदगी एवं अभियुक्तगण की संलिप्तता के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2)/317 (4)/317 (5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। बरामद सामान को कब्जा पुलिस में लेकर सील-सर्वमोहर किया गया तथा आर्टिका वाहन को धारा 207 एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाई पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पूछताछ में आरोपियो द्वारा बताया गया कि हम लोग संगठित रूप से चोरी की घटनाएं करते हैं। घटना से पूर्व अरमान, वारिश व नवी कादरी उर्फ मास्टर चोरी के स्थान की रेकी करते हैं तथा वारिश/नवी के फोन करने पर आदर्श यादव कानपुर से आर्टिका कार संख्या UP77 AS 4110 लेकर आता है। फिर हम लोगों द्वारा थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्रांतर्गत सैदपुरा में मौर्या आइसक्रीम फैक्ट्री के पास से ई-रिक्शा द्वारा 05 बैटरियां चोरी की गई थीं। इसके अगले दिन थाना थरियांव क्षेत्रांतर्गत हसवा प्राथमिक विद्यालय की दीवार व खिड़की तोड़कर 07 बैटरियां, एलईडी/एलसीडी टीवी, इनवर्टर व डीवीआर कैमरा चोरी किये गये थे। चोरी का सामान आज गोरे कबाड़ी के माध्यम से बेचने हेतु लाये थे, तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये। पकड़े जाने के डर से इनवर्टर व डीवीआर को तोड़कर फेंक देना बताया तथा पूर्व में चोरी किये गये सामानों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं होना बताया। चोरी के सामान को गोरे के माध्यम से बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!