फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओ का हाल-चाल जानने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सभी घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने घायलों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि घायलों के उपचार में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य/चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

