उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कटोघन गाँव की मोड के समीप रोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार की बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के धनकामई गांव निवासी राजु पाल का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक घर से किसी काम के लिए खागा कोतवाली क्षेत्र आया था। बताया जाता है कि जब वह कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कटोघन गाँव की मोड के समीप पैदल रोड पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिसमें अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अभिषेक कुमार गुप्ता और पायलेट अभिषेक दुबे के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

