उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न अभियोगों में पेशेवर जमानतदार के रूप में जमानत कराने से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गाजीपुर थाने पर उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय द्वारा तहरीरी सूचना दी की आरोपी महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा अपने सहयोगियों आरोपीगण अभिषेक, अरुण कुमार गुप्ता उर्फ राजू प्रधान, इमरान अहमद उर्फ लड्डन, मनोज व पप्पू मौर्या के साथ मिलकर मिलकर विभिन्न अभियोगों में अभियुक्तों को जमानत दिलाने के लिए कूटरचित एवं फर्जी जमानत बंधपत्र/दस्तावेज तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हैं तथा न्यायालय को गुमराह कर आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा पूर्व में भी विभिन्न मुकदमों में फर्जी जमानतदारों एवं कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा आपस में मिलकर फर्जी जमानत प्रपत्र तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने तथा गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों को जमानत दिलाने का प्रयास किया जाता है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गाजीपुर पर मु0अ0सं0 166/2026, धारा 318(4), 61(2), 236, 238 एवं 112 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध, अपराधियों एवं अभियोगों में फर्जी एवं पेशेवर जमानतदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के पर्यवेक्षण में थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाइ के दौरान आज दिनांक 09.08.2026 को मु0अ0सं0 166/2026 धारा 318 (4)/61(2)/236/238 /112/338 बी०एन०एस० से संबंधित अभियुक्तगण 01. महेश चन्द्र गुप्ता पुत्र राम सजीवन गुप्ता निवासी ग्राम चुरियानी थाना गाजीपुर उम्र करीब 58 वर्ष 02. अरुण कुमार गुप्ता उर्फ राजू प्रधान पुत्र आदित्य कुमार निवासी भैरवा थाना असोथर उम्र 59 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

