उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थानां पुलिस व जनपदीय साइबर सेल एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी पुलिस/जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले गैंग के 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से दो अदद की-पैड मोबाइल फोन, तीन अदद स्मार्ट फोन, तीन सिम कार्ड बरामद किया गया। इस प्रकरण के खुलाशे के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा जनपदीय साइबर सेल टीम को ₹25,000 के इनाम से पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में जनपदीय साइबर सेल व साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं थाना मलवां की संयुक्त टीम द्वारा I4C मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध मोबाइल नम्बर xxxxxxxxxx की जांच की गई। जांच के दौरान उक्त मोबाइल नम्बर का धारक किशन पुत्र दिनेश निवासी डीघ, थाना बिन्दकी पाया गया। पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आया कि उक्त मोबाइल नम्बर की सिम किशन उपरोक्त द्वारा अपने आधार कार्ड पर दिनांक 02.08.2026 को तारापुर स्थित एक दुकान से निकलवाकर अनीता पुत्री राजाराम निवासी धरमपुर मजरे तारापुर, थाना मलवां को दी गई थी। जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि अनीता, उसका भाई आशीष एवं अन्य सहयोगियों द्वारा अन्य जनपदो/प्रान्तों के लोगों को पुलिस अधिकारी बनकर डराने-धमकाने तथा ऑनलाइन माध्यम से ठगी करने के लिए विभिन्न मोबाइल नम्बरों की सिम का प्रयोग किया जा रहा था। प्रकरण में प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज साइबर शिकायतों के आधार पर अभियुक्तगण की संलिप्तता प्रकाश में आयी। तकनीकी साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर अनीता पुत्री राजाराम निवासी धरमपुर मजरे तारापुर, थाना मलवां आशीष पुत्र राजाराम निवासीगण धरमपुर मजरे तारापुर, थाना मलवां तथा किशन पुत्र दिनेश निवासी डीघ, थाना बिन्दकी को दिनांक 08.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 05 मोबाइल फोन एवं 03 सिम कार्ड बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोनों की जांच में घटना से संबंधित मोबाइल नम्बरों का प्रयोग किया जाना पाया गया। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को पुलिस अधिकारी बनकर डराने- धमकाने तथा ऑनलाइन माध्यम से धनराशि की ठगी करने हेतु सिम उपलब्ध कराने एवं उनका प्रयोग करने की बात प्रकाश में आयी। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मलवां पर मु0अ0सं0 0175/2026 धारा 318(4), 308(7), 3(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूछताछ में आरोपी अनीता व आशीष पुत्री व पुत्र राजाराम निवासी धरमपुर तारापुर थाना मलवा द्वारा बताया कि वह अपने गांव के अन्य साथियों के साथ मिलकर अज्ञात व्यक्तियों को कॉल कर स्वयं को पुलिस अधिकारी बताते थे। इसके बाद अश्लील वेबसाइट देखने के नाम पर मुकदमा दर्ज होने एवं गिरफ्तारी व आजीवन कारावास का भय दिखाकर वरिष्ठ अधिकारी बनकर आनलाइन माध्यमों से धन उगाही करते थे तथा अभियुक्त किशन पुत्र दिनेश निवासी डीघ थाना बिन्दकी के साथ मिलकर अन्य साथियों को रुपये के बदले गांव के लोगों से सिम प्राप्त कर सिम प्रदान करते थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!