उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के दानियालपुर गांव में पत्नी के इलाज के लिए पिता से पैसे ना मिलने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दानियालपुर गांव निवासी अतर सिंह के 26 वर्षीय पुत्र लवकुश की पत्नी प्रतापगढ़ जनपद के मनगढ़ कृपालु धाम प्रसिद्ध मन्दिर दर्शन करने गई थी। तभी वह रोड़ हादशे में गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज कानपुर में चल रहा है। पत्नी के इलाज के लिए उसने अपने पिता से पैसे की मांग किया। पिता से पैसे ना मिलने पर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत प्रजनन ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ में अस्पताल पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!