उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज के समीप डम्पर की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर कोडइया मजरे चितिसापुर गांव निवासी रामकृपाल यादव का 53 वर्षीय पुत्र श्रीकांत यादव बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर जा रहा था। जब उसकी बाइक थाने के समीप पहुंची तभी डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र आशीष कुमार ने बताया पिताजी घर से बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में हुए हादशे में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पत्नी विद्यावती और बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!