एकर यूपी के फतेहपुर जिले मे असोथर थाना क्षेत्र से दबंगई का मामला सामने आया है। यहां हसवा विकासखंड के ग्राम बझहा कुटी में कुछ लोगों पर आम रास्ते पर कब्जा कर आवागमन बाधित करने का आरोप लगा है। परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। ग्राम बझहा कुटी के रहने वाले नट जाति के ग्रामीणों का कहना है कि उनके मकानों तक जाने के लिए करीब 3 फुट चौड़ा एकमात्र आम रास्ता है। आरोप है कि गांव के इस्तकार पुत्र इस्लाम अली और कैसर अली पुत्र स्व. हिसाब अली ने दबंगई के बल पर इस रास्ते पर कब्जा कर लिया है। ये लोग रास्ते पर गंदगी फैलाकर और अवरोध खड़ा करके ग्रामीणों का आना-जाना रोक रहे हैं। शिकायत कर्ताओं ने बताया कि रास्ता बंद होने से उन्हें घर तक पहुंचने में भारी दिक्कत हो रही है। घरों में पानी का कनेक्शन न होने के कारण पीने के पानी के लिए भी इसी रास्ते से होकर दूर जाना पड़ता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!