उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मेवली गांव में युवती ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मेवली गांव निवासी किशोर की 20 वर्षीय पुत्री नीशु देवी ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

