उत्तर प्रदेश फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी(डीसीडीसी) की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निष्क्रिय समितियों(दुग्ध विकास, मत्स्य, सहकारी)को नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर सक्रिय किया जाय। उन्होंने कहा कि बी पैक्स सहकारी समितियों को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ किए जाने एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि जनपद में निष्क्रिय समितियों को नियमानुसार कार्यवाई कर सक्रिय किया जाय। सर्वे कराए को जो समितियाँ जर्जर/मरम्मत योग्य है, को चिन्हित कर प्रस्ताव शासन में भेजा जाय ताकि नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि समितियों की आर्थिक संवर्धन के लिए जिन समितियों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने का प्रस्ताव पास हुआ है पर नियमानुसार कार्यवाई कर खोले जाय। समितियों के आर्थिक संवर्धन के लिए सीएससी संचालन हेतु माइक्रो एटीएम आदि दिए गए है को अपडेट कराते हुए संवेदन शीलता के साथ संचालन कराए। उन्होंने एआर को–ऑपरेटिव को निर्देशित किया कि क्षेत्रवार खतौनी के हिसाब से हुए उर्वरक वितरण की रिपोर्ट से अवगत कराए और विशेष ध्यान रखे कि उर्वरक की ओवर रेटिंग व ब्लैक में बिक्री न होने पाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, डीडीएम नाबार्ड, जिला पूर्ति अधिकारी , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

