उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी पप्पू की 30 वर्षीय पत्नी अंशु देवी ने घर के अन्दर संदिग्ध अवस्था मे जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे हुसैनगंज थानां क्षेत्र के सैमसी गाँव निवासी मृतिका के पिता मोहनलाल व भाभी पुष्पा देवी ने बताया मृतिका की शादी 9 वर्ष पूर्व शाह कस्बे में पप्पू साथ हुई थी। शादी के बाद से उसको दहेज के लिए मरते पीटते थे और 2 लाख रुपये की मांग करते थे। इससे पहले भी मारे पिटते थे और अब जहर खिला कर उसको मार दिया है। वही मृतिका के पति ने बतया हम लोगो की 2 बेटियां है खाने पीने को लेकर हमारे बीच विवाद हुआ था। उसके बाद वह घर के अंदर चाली गई दरवाजा बंद करके जहर खा लिया। लेकिन जो आरोप लगाए जा रहे है वो गलत है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!