उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की विधानसभा हुसैनगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांदीपुर राजापुर कस्बे में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के तत्वाधान में जाति तोड़ो, समाज जोड़ो महाआंदोलन के साथ सदस्यता अभियान और जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहुजन समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के संघर्षों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कुया। प्रदीप कुमार गौतम, मंडल प्रभारी प्रयागराज उन्होंने बहुजन समाज को संगठित होने का आह्वान किया। कहा कि एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर काम करना होगा। उनके उद्बोधन के बाद सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। डॉ. संजय वर्मा, जिला अध्यक्ष ने हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहुजन समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। एडवोकेट शुभम कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को शासक बनने के लिए मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने वार्ड नंबर दो सिठौरा से आगामी जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी मोहम्मद कमर खान जी के लिए कार्यकर्ताओं से समर्थन मांगा और कहा कि उनके हाथ मजबूत किए जाएं। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद सभा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदीप कुमार गौतम, मंडल प्रभारी प्रयागराज डॉ. संजय वर्मा, जिला अध्यक्ष एडवोकेट शुभम कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन सूर्यवंशी, विधानसभा अध्यक्ष हुसैनगंज महेश जाटव, विधानसभा उपाध्यक्ष हुसैनगंज, राहुल गौतम, जिला प्रभारी शिव कुमार गौतम, पूर्व जिला संयोजक भीम आर्मी अरविंद जाटव, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुरुजी, जिला प्रवक्ता मोहम्मद कमर खान, जिला संगठन मंत्री एवं भावी प्रत्याशी वार्ड दो सिठौरा,अंशु गौतम, विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा हुसैनगंज मोहम्मद कैफी, हारून कुरैशी, शिवपूजन पासवान, रमेश चंद्र, रामसेवक, संजय पासवान, राकेश वर्मा, सोहन पासवान सहित सैकड़ों भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!