उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के हसवा कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र में सरकार ने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए नित्य नवीन पाठ्यक्रम आधारित बिषय पर प्राथमिक विद्यालय और उच्च जूनियर स्कूल के छात्रों को बेहतर ढंग से शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे छात्र और छात्राओं की बौधिक शिक्षा का स्तर मजबूत हो सकें। और अपने माता- पिता के साथ- साथ शिक्षकों और जनपद नाम रोशन हो सकें। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार पाल की अध्यक्षता में सभी शिक्षक और सभी शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान 50-50 के बैच में सोमवार को पहला बैच किया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत में खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमां पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए एवं माल्यार्पण किया । प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी शिक्षकों को शैक्षणिक सत्र 2026-2027 में लघु एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों, कार्यपुस्तिकाओं तथा शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह से तैयार करना है। जिससे सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहयोग प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण में संदर्भ दाता के रूप में ब्लॉक के एआरपी ज्ञानेंद्र उमराव, विनय सिंह,विद्या चरण,प्रभात उमराव एवं राजकरण तथा एल एल एफ फाउंडेशन में दीक्षा दुबे ने बताया कि इस वर्ष निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 5 तक के सभी बच्चों को निपुण बनाने की संकल्प को शिक्षक प्रशिक्षण के बाद करेंगे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत के दौरान फरहा सालेह, रेनू सचान, ज्ञानेंद्र कुमार, प्रदीप वर्मा, कंचन शुक्ला, रामेंद्र पाल और अन्य शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!