उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के बहुआ कस्बे के बस स्टॉप चौराहे के समीप रोड किनारे खड़े युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के गांधी चौराहा मोहल्ला निवासी शंकर लाल का 30 वर्षीय अजय घर से कुछ दूर बस स्टॉप के समीप रोड किनारे किसी काम के लिए खड़ा था। तभी तेज रफ्तार से निकले ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से अजय रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन बिना समय गवाए उसको प्राइवेट एम्बुलेन्स से तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!