उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चौफेरवा गांव के समीप रोड पार कर रही गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी बृजलाल का 40 वर्षीय पुत्र शुमेर बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चौथेरा गांव के समीप पहुंची। तभी अचानक रोड पार कर रही गाय को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

