उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ला निवासी जावेद की 40 वर्षीय पत्नी आशमा की घर के अन्दर संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे मृतिका के चचेरे भाई ने बताया कि जानकारी मिली कि बहन की मौत हो गई है। जब हम लोग मौके पर पहुँचे तो बहन जमीन पर पड़ी थी। जब उसको उठाने लगे तो ससुराल वालों ने मना किया बोले करंट है। जब हम लोग गुस्सा हुए तो उसके बाद बहनोई जावेद ने करंट हटाया जावेद की भांजी ने झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी थी। बहन के कोई संतान नही थी इस लिए ससुराल वाले उसके साथ मार पीट किया करते थे। अक्सर बहनोई जावेद दूसरी शादी करने की बहन को धमकी दिया करता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!