उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थानां क्षेत्र के बसवा गाँव मे अपने घर में लगे टीन शेड को सही करते समय कच्चे गारे से बनी दिवार भर-भरा का गिर गई और दिवार के मलवे में गृहस्वामी दब गया। हादसे की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो हड़कम्प मच गया। तुरंत ग्रामीणों ने गृहस्वामी को दिवार के मलवे से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसवा गांव निवासी रामदीन का 45 वर्षीय पुत्र सूरज आज सुबह वह आने घर की टीन शेड को सही कर रहा था। तभी रात हुई बारिस से भीगी कच्चे गारे से बनी दिवार भर-भरा कर गिर गई और दिवार के मलवे में सूरज पाल दब गया। हादसे की जानकारी परिजन और ग्रामीणों को हुई तो तुरंत उसको मलवे से बाहर निकाल कर अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!