उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के हड़िहा सलेमाबाद गाँव मे रोड पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के घाटमपुर थानां क्षेत्र के मिलनपुर गाँव निवासी मनि शंकर का 35 वर्षीय पुत्र वेद प्रकाश बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद आया था। जब उसकी बाइक हुसैनगंज थानां क्षेत्र के हड़िहा सलेमाबाद गाँव मे पहुंची तभी गाँव निवासी स्व. विनोद का 22 वर्षीय पुत्र अंकुर जो घर से निकल कर किसी काम से रोड़ पार कर रहा था उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक वेद प्रकाश और गाँव निवासी अंकुर दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादशे कि जानकरी अंकुर के परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सुचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

