उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड परिसर में कर्मचारियों और स्वामी चंद दास इंटर कालेज के सैकड़ों छात्राओं ने तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए ब्लॉक मुख्यालय में एकत्र हुए। वही खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें एक दर्जन अधिक मोहल्ले में तिरंगा रैली की यात्रा डी जे की धुन पर निकाली गई। ब्लॉक मुख्यालय से मीर सदर,खेलदार, बस स्टैंड से बाजार रोड तक, चौधराना, शंकरपुर रोड, बीआरसी रोड सहित एक दर्जन गलियों में तिरंगा रैली बड़ी धुमधाम से शिक्षकों और कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। बीडीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि देश की असली पहचान है तो हमारा तिरंगा झंडा ही है। ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा रैली को बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने देश वीर जवानों की शाहदत को याद करते हुए 15 अगस्त 2026 घर -घर तिरंगा झंडा फहराया जायेगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह, एडीओं पंचायत कौशलेन्द्र सिंह, एपीओ नितिन श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राम मिलन बाजपेई, सचिव, राजू मौर्य, अरूण कुमार,मकरंद मिश्रा, दीपक तिवारी,रामबाबू कुशवाहा, राजेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, आशीष श्रीवास्तव, विपिन कुमार, विवेक सोनकर, रवींद्र सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, नरेश कुमार, राजकुमार, रमेश चन्द्र, राघवेंद्र प्रसाद, सलोनी मिश्रा, कु. अंकिता सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, निधि गुप्ता, हिमाशु सिंह, कमलेश मौर्य, एवं ग्राम प्रधान राशिद राइन, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

