उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में 204 आशा, 192 आंगनवाड़ी, 30 ए.एन.एम और 142 प्रधानाध्यापक को अभियान के दौरान प्रशिक्षित किया गया। अभियान का शुभारंभ डॉ. अनुपम सिंह चिकित्सा अधीक्षक) हंसवा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान 149 प्राथमिक विद्यालय व जूनियर विद्यालय और 205 आंगनवाड़ी केंद्रों, इंटर कॉलेज, प्राइवेट स्कूलों में एल्बेंडाजोल की दवा कुल 21680 बच्चों खिलाई गई,1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर और 3 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली चबाकर खानी है। यह दवा पेट में कीड़े मारने की दवा है। इस कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी अरविंद कुमार आर बी एस के टीम भी लगाई गई थी । हसवा सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डा. अनुपम सिंह ने बताया कि जो बच्चें अभियान के दौरान छूट जायेंगें। उनको 14 अगस्त को माप पाप राउंड में दवा खिलाई जायेगी। इस मौके पर उपस्थिति कर्मचारी वह अधिकार डॉ. मसूद खान, डॉ आनंद कुमार, अनिल कुमार मौर्य, वीर बहादुर सिंह पटेल,जावेद आलम, कैलाश नाथ,हेमचंद्र, रिजवान, आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!