उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में सोमवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने पदाधिकारियों को साफ चेतावनी दी कि संगठन के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई पदाधिकारी संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को निभाने में खुद को अक्षम महसूस करता है तो वह स्वेच्छा से पद छोड़ सकता है। उन्होंने राहुल गांधी की मेहनत का जिक्र करते हुए कहा, जिस तरह हमारे नेता राहुल गांधी जी ने पूरे देश में अकेले दम पर भाजपा को बेनकाब किया है, वह उनकी लगन और मेहनत का नतीजा है। प्रयागराज में लाखों की भीड़ ने जिस तरह उनका स्वागत किया, उससे जनता का उनके प्रति भरोसा साफ दिखता है। अब हमें इसी भरोसे को आगे बढ़ाना है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि आज राहुल गांधी ने खुद को भारत के भविष्य के रूप में स्थापित किया है। जनता के लिए उनके दिल में जो प्यार है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा, “दमदारी से भाजपा की असलियत जनता के सामने रखने के बाद पूरी भाजपा मानसिक रूप से बौखला गई है और अब अनर्गल बयानबाजी कर रही है। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, प्रशांत शुक्ला, साजिया बानो सहित कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर राम शंकर शुक्ला, जेपी पासवान, फजलुर्रहमान असलम, चौधरी मोइन राइन, कल्लू कोरी, सादाब सभासद, नीलम मौर्य, अतुल पासवान, राम नरेश महाराज, निजामुद्दीन, सैयद सहाब अली, आरिफ खान, आफताब अहमद, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, नौसाद अहमद, वकील खान, राजीव श्रीवास्तव, अकरम काले, हम्माद हुसैन, अब्दुल रज्जाक, धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और हर पदाधिकारी को जिम्मेदारी बांटने के साथ हुआ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!