उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के 12 मील के समीप स्थित चंदेल ईट भट्टे के पास बाइकों की भिड़न्त में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर भखुवा गांव निवासी सुशील कुमार का 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के 12 मील के समीप स्थित चंदेल ईट भट्टे के पास पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी जोरदार भिड़न्त हो गई। जिसमें नीरज कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया तो परिजन कानपुर ना ले जाकर शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले आए। वहाँ भी सफलता न मिलने पर डॉक्टर ने पुनः कानपुर के लिए रेफर किया तभी कानपुर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

