उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अकिलाबाद गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने घर में रखी हुई दवा को अधिक मात्रा में खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अकिलाबाद गांव निवासी शिवचरण के 22 वर्षीय पुत्र शिवम को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर शिवम ने घर में रखी हुई दवा को अधिक मात्रा में खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

