उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित बचपन डे-केयर सेन्टर, फतेहपुर में दिव्यांग छात्र/छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म एवं जूते वितरण का कार्यक्रम राज्य मंत्री,पशुपालन एवं दुग्ध विकास उ0प्र0 सरकार कृष्णा पासवान की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिव्यांग छात्र/छात्राओं को शिक्षा, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बचपन डे केयर सेन्टर, फतेहपुर में विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांग छात्र/छात्राओं जैसे श्रवणवाधित, दृष्टिबाधित बौद्धिक अधिगमता एवं मानसिक मंदित दिव्यांगता वाले छात्र/छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सेन्टर में बच्चों को दी जा रही शिक्षा, देखभाल एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा बचपन डे-केयर सेन्टर के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अमित त्रिवारी, (भिटौरा) प्रगति मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकरी, फतेहपुर पवन त्रिवारी (समन्वयक) बचपन डे सेन्टर, फतेहपुर, विशेष शिक्षक एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!