उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के तत्वावधान में 12 अगस्त 2026 से प्रारम्भ एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शिविर एवं विशेष जादू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक मिथकों को दूर करना तथा एचआईवी संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति लोगों को संवेदन शील बनाना रहा। जादू एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेशों को सरल एवं प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाया गया, जिससे उपस्थित लोगों ने रुचिपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि एचआईवी/एड्स के संबंध में सही जानकारी ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। लोगों से अपील की गई कि एचआईवी से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रांति अथवा भेदभाव से बचें तथा संक्रमण से बचाव के लिए वैज्ञानिक एवं प्रमाणित स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को अपनाएं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू.बी. सिंह ने कहा कि एचआईवी/एड्स के विरुद्ध जागरूकता अभियान को केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही जानकारी, समय पर स्वास्थ्य परामर्श और जागरूक व्यवहार के माध्यम से एचआईवी संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है। साथ ही एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश मौर्य, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.के. सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मुकुल वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं एनटीईपी स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभाग द्वारा जनपद में एचआईवी / एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!