उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में हर घर तिरंगा-2026’ कार्यक्रम के अंतर्गत बिंदकी तहसील स्थित बावन इमली में स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के संबंध में चर्चा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/आश्रितों के सम्मान का कार्यक्रम विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका बिंदकी राधा साहू ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र गौतम, रमाकांत तिवारी व गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के उपस्थिति अतिथियों नें बावन इमली के बावन शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन कर व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत किया ।इसके उपरांत स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया एवं बावन इमली में शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं उनके संघर्षों पर विस्तार से चर्चा किया।

उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशप्रेम एवं उत्साह का भाव जागृत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं शहीदों के आदर्शों को नमन कर आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बिंदकी निशांत तिवारी, खंड विकास अधिकारी खजुहा कोमल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिंदकी चंद्रभूषण पांडेय, तहसीलदार अचलेश सिंह , नायब तहसीलदार रचना यादव, खंड शिक्षा अधिकारी पवन द्विवेदी विकास खंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम आयोजक चन्द्र कृष्ण पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बिंदकी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

