उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की पुलिस आमजन से अपील करती है कि एक अज्ञात मृत पुरुष, जिसकी आयु लगभग 45 वर्ष हैं दिनांक 10.08.2026 को थाना कल्यानपुर क्षेत्रान्तर्गत अलीपुर बिन्दकी चौडगरा मेन रोड के पास मिला है। वर्तमान में उक्त व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित है। सड़क दुर्घटना के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। आस पास के लोगो द्वारा पूंछताछ पर मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति बताया जाता है। नीले, नारंगी, सफेद रंग की चेकदार शर्ट पहने हुए है गले मे पीला धागा बंधा है यदि कोई व्यक्ति उक्त युवक की पहचान करता हो अथवा उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो कृपया तत्काल अपने निकटतम पुलिस थाना अथवा जनपद पुलिस से संपर्क कर सूचित करने का कष्ट करें। ताकि उसकी पहचान कर उसके शव को परिजनो को सुपुर्द किया जा सके। हुलिया- लम्बा चेहरा, इकहरा बदन, कद लगभग 5 फीट 7 इंच, रंग साँवला, शरीर दुबला-पतला तथा चेहरे पर हल्की सफेद दाढ़ी है। इन नम्बर पर दें सुचना
प्रयांक जैन मो0 नं0-9454401288, तुषार श्रीवास्तव मो0 नं0-9454403343
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

