उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बहादुर पाल प्राइवेट नर्सिंग होम में एक दिन पूर्व बेटे को जन्म देने वाली महिला कथित लापरवाही से मौत के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम अस्पताल को सीज कर दिया। आपको बताते चले गाजीपुर थानां क्षेत्र के मकदूमपुर गाँव निवासी अनूप कुमार की 33 वर्षीय पत्नी पूनम देवी ने एक दिन पहले नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे खून चढ़ाया गया। आरोप है कि खून चढ़ाने के बाद ही महिला की तबीयत अचानक और खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। डीएम की सख्ती के बाद भी नहीं सुधरे हालात, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में अवैध और लापरवाह नर्सिंग होम्स के खिलाफ डीएम की ओर से कई बार सख्ती बरती गई है। उस बावजूद बहादुर पाल जैसे अस्पतालों पर कार्यवाई नहीं हो पाती। इस घटना के बाद एक बार फिर सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन का एक्शन सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच के बाद बहादुर पाल नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

