उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराने से लगभग ढाई दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए थे। सभी घायलो को इलाज के लिए अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। जहां गंभीर रूप से घायलों को कानपुर रेफर किया गया। वहीं कानपुर में एक श्रद्धालु महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव निवासी मुन्ना की 45 वर्षीय पत्नी उमेर देवी अपने गांव निवासियों के साथ पिकअप पर सवार होकर प्रतापगढ़ जनपद के मनगढ़ जा रही थी। तभी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे पिकअप में सवाल सभी श्रद्धालु घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायलों को कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वही इलाज के दौरान कानपुर में उमेर देवी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!