उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के उनई मजरे कोर्रा कनक गाँव में संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतिका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार उनई मजरे कोर्राकनक गांव निवासी साहिल सिंह 21 वर्षीय की पत्नी नेहा सिंह ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका के परिजनों ने बताया कि नेहा की शादी पांच मई 2026 को हुई थी। ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

