उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर मजरे रारा गाँव में दो दिन पूर्व खेत में काम कर रही वृद्ध महिला पर अन्ना साड़ ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी घर पर इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई। बताते चलें कि मदनपुर मजरे रारा गांव निवासी स्व0 गंगा सागर की 69 वर्षीय पत्नी फूलमती दो दिन पूर्व खेत में काम कर रही थी। तभी वहाँ पहुंचे एक अन्ना साँड़ ने उस पर हमला कर उसको।गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचे परिजन उसको घर पर लाकर उसका इलाज करवा रहे थे। बुधवार की सुबह वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

