उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव निवासी स्व. कपूर सिंह का 60 वर्षीय पुत्र रामनरेश अपने रिश्तेदारी में गया था। बताते हैं कि रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

