उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा ब्लॉक संसाधन केंद्र के अन्तर्गत हसवा कंपोजिट विधालय में बड़ी संख्या में छात्र -छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। बीईओ ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। और बच्चों ने देश भक्ति के गीतों के साथ कस्बे के एक दर्जन मोहल्ले में भ्रमण करते हुए देश आजादी के नारों के आवाज बुलंद किया। हसवा बीईओ श्रवण कुमार पाल की अध्यक्षता में तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें एक दर्जन अधिक मोहल्ले में बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली गई। कंपोजिट विधालय से बस स्टैंड तक, बस स्टैंड से मीर सदर तक, खेलदार से पासिन पुरवा तक, बीआरसी रोड सहित एक दर्जन गलियों में तिरंगा रैली बड़ी धुमधाम से शिक्षकों और बच्चों ने सहभागिता निभाई। बीईओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि देश की असली पहचान है तो हमारा तिरंगा झंडा ही है। ब्लॉक संसाधन केंद्र मुख्यालय से तिरंगा रैली में बड़ी संख्या शिक्षकों और छात्र -छात्राओं ने देश वीर जवानों की शाहदत को याद करते हुए 15 अगस्त 2026 घर -घर तिरंगा झंडा फहराया जायेगा। इस मौके पर बीईओ श्रवण कुमार पाल, प्रधानध्यिपका मीना कुमारी बाजपेई, अनिल सिंह, नीलाम, प्रमोद कुमार सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

