उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थारियावं थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कोकाकोला एजेंसी सुधवां नेशनल हाईवे में बीती रात भोर पहर अचानक चालक को नींद की झपकी आने से लोहे से लोडिंग गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे वाले से डिवाइडर को तोड़ते हुए नाले में घुसी गई। जिससे बुरी तरह से ट्रेलर गाड़ी को क्षति ग्रस्त हो गई। वही बड़ी मुश्किल से पुलिस कर्मचारियों ने चालक को गाड़ी के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाल कर एबुलेस से चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र की हसवा चौकी क्षेत्र के सुधवां कोकाकोला एजेसी नेशनल हाईवे की सड़क पर भोर पहर एक ट्रेलर चालक PB 10KH4295 प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रहा था। तभी ट्रेलर गाड़ी चालक शाकिब अली निवासी मछलीसहर जिला जौनपुर को नीद आने से ट्रेलर कोका कोला एजेंसी कासिमपुर हाइवे व सर्विस रोड के बीच के बने नाले में पलट गया है। जिसमें ड्राइवर घायल हो गया। जिसको उसके साथी श्याम पाल सिंह पुत्र बाला सिंह निवासी ऐटा के साथ इलाज हेतु एम्बुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हसवा चौकी इंचार्ज अमरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि चालक को नींद झपकी आ जाने के कारण लोहे की लोडिंग गाड़ी सड़क के किनारे नाले पलट गई। जिससे गाड़ी में चालक और कंडेक्टर दोनों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!