उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के बरिगवां गांव के पास बुधवार सुबह गंगा नहर में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। नहर में शव बहता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह ग्राम चौकीदार विनोद कुमार ने बरिगवां गांव के पास गंगा नहर में एक महिला का शव बहते देखा। उन्होंने तत्काल बकेवर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल चुका है, जिससे महिला की पहचान करने में काफी दिक्कत हो रही है। देवमई चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सरोज ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई है। आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना स्थानीय पर आवश्यक सूचना दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!