उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आजादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 13.08.2026 को प्रातः 08:00 बजे से गाँधी मैदान कलेक्ट्रेट से राजकीय इण्टर कालेज तक जनपद के 23 विद्यालयों के 2950 छात्र-छात्राओं द्वारा दो किलोमीटर की “तिरंगा मानव श्रृंखला” तैयार की गयी। मानव श्रृखला का विधायक जहानाबाद राजेन्द्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकरी पवन कुमार मीना एवं परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास शेषमणि सिंह ने भ्रमण कर सभी का उत्साहवर्धन किया। मानव श्रृखंला का आयोजन कराये जाने में मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, एवं जिला सूचना अधिकारी फतेहपुर ने सहयोग प्रदान किया गया। मानव श्रृखंला मे राजकीय इण्टर कालेज, श्री निरंकारी बालिका इण्टर कालेज, ए०एस० इ०का०, डॉ० सत्यनारायण भारती हा०से० स्कूल, सेण्ट मेरी स्कूल, आर०एस० एक्सेल एकेडमी, मुस्लिम इ०का०, महार्षि विद्या मन्दिर इ०का०, मॉ राम श्री उदयभान इ०का०, बाबू राधेश्याम इ०का०, विद्या त्रिपाठी बालिका ३०का०, विद्या निकेतन ३०का०, सरस्वती बाल मन्दिर इ०का०, चन्द्रा बालिका इ०का०, सुन्दरमती बालिका इ०का०, सदाशिव इ०का०, राजकीय बालिका इ०का०, मदर सुहाग इ०का०, सुन्दर सिंह हा०से०स्कूल, रामा अग्रहरि बा०३०का०, सेन्ट जेवियर्स इ०का० एवं सरस्वती विद्या मन्दिर इ०का०, फतेहपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!