उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नन्दापुर मजरे कुरा गांव में पुरानी जर्जर दिवार गिरने से दो महिला दिवार के मलवे में दब गई जिसमे एक की मौत हो गई तो वही दूसरी घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। वही घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नन्दापुर मजरे कुरा गांव निवासी मैकू की 65 वर्षीय पत्नी मैकी और गाँव निवासी स्व. मोहन लाल की 60 वर्षीय पत्नी राम शखी दोनों बातें कर रहीथी। तभी घर की पुरानी जर्जर दिवार भर भरा कर दोनों के ऊपर गिर गई। हादसे की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो तुरंत उनको दिवार के मलवे से बाहर निकाल गया। जिसमें मैकी की मौत हो चुकी थी और राम शखी घायल थी। परिजनों ने घायल राम शखी को इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर गए। और घटना की सूचना पुलिस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!