उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के मंडासरांय गाँव में विगत बीस दिन पूर्व युवक को जहरीले साँप ने काट लिया था। जिसकी इलाज दौरान मेडिकल कालेज में बुधवार की शाम मौत हो गयी। बताते चले कि थाने मंडासरांय गांव निवासी राजा सिंह का 33 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र सिंह बीस दिन पूर्व अपने खेतो में काम रहा था। तभी उसे जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुयी तो परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां तीन दिन इलाज करने के बाद परिजन द्वारा उसे शहर के एक प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। उसके बाद घर वालो ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराकर उसका इलाज करा रहे थे। बुधवार शाम योगेन्द्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया बीस दिन पूर्व साँप ने कान में काट लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम के बाद ही स्पष्ठ होगा की युवक को सर्प ने डसा या फिर जहरीला कीड़ा काटने से उसकी मौत हुयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!