उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थानां क्षेत्र स्थित राकेश उत्सव वाटिका में गुरुवार को जिला आर्यवीर दल एवं आर्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्रीचंद्र आर्य ने किया। सम्मेलन में सामाजिक सुधार, वैदिक विचारों के प्रचार-प्रसार और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने को लेकर मंथन किया गया सम्मेलन में वरिष्ठ प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ पंकज आर्य, वेद प्रचारक स्वामी नरेंद्र देव, स्वामी अकिवेश और रामखेलावन सत्यार्थी ने अपने विचार रखे सभी वक्ताओं ने महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेने, स्वदेशी को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं को संस्कार व शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में नशामुक्त समाज के निर्माण, खेती के साथ लघु उद्योगों को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों में बढ़ती मोबाइल की लत को कम करने जैसे विषय प्रमुखता से उठाए गए। वक्ताओं ने कृषि को रोजगार और उद्योग से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया। राजेश आर्य मंत्री ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के लिए युवाओं को संस्कार, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने वैदिक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। सम्मेलन में जनहित संकल्प पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल, जिलामहासचिव उदय पटेल, जिला सचिव विन्द्रेश पटेल, बिंदकी प्रभारी भामाशाह एडवोकेट डॉ० वीरेंद्र सिंह, सरदार सेना जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल सहित कई आर्य समाज से जुड़े पदाधिकारी, संत और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे आयोजकों ने सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति और वैदिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

