उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली नहर पुल के समीप युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी स्व. राम सजीवन का 35 वर्षीय पुत्र अखिलेश जो 8 अगस्त से घर से कहीं गायब हो गया था। उसका शव 4 दिन बाद कल 12 अगस्त को थाना क्षेत्र के भौली नहर पुल के समीप से पुलिस ने बरामद कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं था। जो 8 अगस्त को घर कही चला गया था हम लोग खोज बीन में लगे थे कल उसका शव नहर में मिला है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

