उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के कस्बा के गेस्ट हाउस के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा गया। जिससे रिक्शे पर सवार वृद्ध की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा के बाबा तारा गांव निवासी मोती लाल का 65 वर्षीय पुत्र क्षत्रपाल ई-रिक्शा में बैठ कर जा रहा था। तभी गेस्ट हाउस के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे क्षत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

