उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की टीम फतेहपुर पहुंची। टीम ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन की जमीनी स्थिति समझने की प्रक्रिया शुरू की। लाला बाजार स्थित मोनिश मैरिज हॉल में हुई बैठक में पर्यवेक्षकों ने कहा कि अगले एक हफ्ते तक वे जिले के सभी पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन में क्या चल रहा है,

इसकी वस्तुस्थिति जानेंगे।इससे पहले ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता हुई। पूर्व राष्ट्रीय सचिव बीरेंद्र राठौर ने बताया कि 16 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक जिले के सभी 13 ब्लॉकों का दौरा किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्षों के अलावा जिले के समाजसेवियों, पत्रकारों और वरिष्ठ कांग्रेसियों से भी बातचीत होगी। दौरे के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि हर संगठन में मतभेद होते हैं,

लेकिन वह संसदीय भाषा में होने चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने काम का अवलोकन करें और नेतृत्व के लिए आगे आएं, ताकि पार्टी को मजबूती मिले।शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि जिले में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि हमें बंटने के बजाय एकजुट होकर राहुल गांधी के नक्शे-कदम पर चलना चाहिए। शहर हो या ग्रामीण, जिसकी भी नियुक्ति हो वह निष्ठा के साथ राहुल जी के सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवक कांग्रेस कनिष्क पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राय, फ्रंटल संगठनों के चेयरमैन अवनीश सलूजा सहित जिले के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। अभियान का मकसद जमीनी फीडबैक लेकर संगठन को बूथ से मजबूत करना और 2027 के चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं में एक जुटता लाना।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!