उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ एनएच 2 में ट्रकों की भिडन्त में खलासी की मौके पर मौत हो गयी। जबकि चालक कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रान्त के थाना परौली जिला भीलवाडा निवासी ट्रक चालक शोभाराम पुत्र भागचन्द्र मीणा अपने खलासी सावर लाल पुत्र किशोर लाल 22 वर्ष के साथ गुजरात के अजार से ट्रक में पुराने टायर लादकर बनारस आ रहा था।

जैसे ही यह लोग सदर कोतवाली लखनऊ बाईपास एनएच 2 में पहुंचे तभी ट्रक से भिडन्त हो गयी। जिससे खलासी सावर लाल की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक शोभाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के सदर अस्पताल लाया गया।

जहां हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड दिया। वहीं पुलिस ने खलासी के शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!