उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मलवा रेलवे स्टेशन रोड पर ई-रिक्शे ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी राम प्रताप का 24 वर्षीय पुत्र सर्वेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक मलवा रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंची तभी ई-रिक्शे ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक सर्वेश रोड पर गिरकर घायल हो गया।

हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और फोन कर हादसे की जानकारी सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

