उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा बालक एवं बालिकाओं की 05 कि०मी० क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 50 बालकों एवं 15 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। क्रास कन्ट्री रेस कलेक्ट्रेट प्रांगण से प्रारम्भ होकर पटेल नगर चौराहा, आई०टी०आई० रोड होते हुए वर्मा चौराहा एवं ज्वालागंज से होकर शान्ती नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहपुर में समाप्त हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट प्रांगण से विनय पाण्डे, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं क्रीड़ा अधिकारी द्वारा संयुक्त रुप से हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर विनय पाण्डे द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गयीं। प्रतियोगिता के उपरान्त पुरस्कार वितरण सुनील कुमार भारती, क्रीड़ा अधिकारी, फतेहपुर, गुन्जन शर्मा, एडवोकेट, हाईकोर्ट, प्रयागराज, शुभम गुप्ता, हॉकी खिलाड़ी, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, हॉकी खिलाड़ी तथा विजय कुमार, हॉकी खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता के सफल एवं सुरक्षित आयोजन हेतु जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया तथा चिकित्सकीय व्यवस्था के अन्तर्गत चिकित्सक एवं एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गयी थी।

उक्त प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अरुण कुमार शर्मा, कार्यालय सहायक/कम्प्यूटर ऑपरेटर, मनीष कुमार, कार्यालय स्टाफ, मो० आरिफ खान, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, जितेन्द्र यादव, एथलेटिक्स प्रशिक्षक (खेलो इंडिया), मोहित यादव, हैंडबॉल प्रशिक्षक, पुष्पेन्द्र सिंह परिहार, क्रिकेट प्रशिक्षक एवं राजकुमार यादव, लाइफ गार्ड सहित स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहपुर के समस्त स्टाफ द्वारा अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। प्रथम- अभिषेक यादव,आकांक्षा। द्वितीय नितिन, अन्जूदेवी तृतीय राज नारायण, नैन्सी चतुर्थ राकेश, शिवानी। पंचम् अतुल, तन्वी, षष्ठम्, नीरज, आराध्या।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

