उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव में किशोरी अपने घर के बाहर रोड किनारे खेल रही थी। तभी रास्ते से गुजरे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टककर मार दिया। बाइक की टक्कर से किशोरी गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमरावां गांव निवासी बुधराज की 11 वर्षीय पुत्री सेजल देवी अपने घर के बाहर रोड किनारे खेल रही थी। तभी रास्ते से गुजरे तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से सेजल गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share