उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग उ0प्र0 सरकार कृष्णा पासवान ने ध्वजारोहण किया और वंदेमातरम गीत एवं राष्ट्रगान गायन का किया गया और तिरंगा गुब्बारे उड़ाए। एनसीसी बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन का वादन भी किया गया। मंत्री जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली।सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर स्कूली छात्र/छात्राओं द्वार निबंध, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले व सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र, चाकलेट आदि देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। हमारी आने वाली पीढ़ी को यह पता चले कि हमे अपनी आजादी कितने बलिदान एवं संघर्ष के बाद मिली है । उन्होंने कहा स्वतंत्रता हमे वरदान स्वरूप मिली है इस विरासत को सम्भाल कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी और कर्तव्य भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो सपना है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, के लिए प्रतीक नागरिक को आत्मनिर्भर का सपना देखना होगा और उसको साकार करने के लिए हमें अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी के साथ करते हुए भारत को सक्षम बनाए, क्योंकि जब प्रतीक व्यक्ति सक्षम होगा तो भारत विकसित राष्ट्र अवश्य बनेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को विदेशों में एक अलग पहचान मिली है।प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश के प्रत्येक घर में हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा फहरा रहा है, आजादी दिलाने में फतेहपुर के अमर क्रांतिवीरों का नाम इतिहास में दर्ज है, जो स्वतंत्रता दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं है, चाहे ठा0 दरियाँव सिंह, जोधा सिंह अटैया, डिप्टी कलेक्टर हिकमत उल्ला खां आदि क्रांतिवीरों ने अपनी जान की बाजी लगाकर हमे स्वतंत्रता दिलाई है। इस मौके पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने–अपने विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपना सम्बोधन हम होंगे कामयाब कि पंक्ति से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमे ऐसे नहीं मिली है अनगिनत लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है। यह गौरवपूर्ण व गर्व करने का दिन है कि जो स्वतंत्रता दिलाने में जिन्होंने संघर्ष किया उनके आदर्शों को हम न सिर्फ़ पढ़े पाने आचरण में भी उतारे।

उन्होंने छात्र/छात्राओं से कहा अपना स्वयं का लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़े और चिंतन करे कि कैसे हमे आगे बढ़ना है। बच्चे देश का वर्तमान है, बच्चे अगर सही दिशा में कार्य करेंगे तो देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि हम अपनी ऊर्जा को केंद्रित करते हुए हमने जो सपना देखा है उसको साकार करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दे जिससे सपना साकार होगा, तभी समाज व देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस को देश का जन्म दिवस की तरह मनाए। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आए हुए अतिथियों का आभार व् धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी स्वतः श्रम रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उप कृषि निदेशक, एलडीएम, जीएमडीआईसी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व गणमान्य नागरिकों, छात्र/छात्राओं सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

